Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रिटन अपडेट: S-67 Ep-637 21st July 2022: आनंद अभिमन्यु के लिए परेशान हो जाता है। वह कहता है कि भले ही अभिमन्यु यह बात किसी को ना बताए लेकिन उसे अक्षरा और मंजरी से सच नहीं छुपाना चाहिए। अभिमन्यु के दुख का कारण अक्षरा खुद को समझती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट: S-67 Ep-637 21st July 2022: आनंद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में काफी ड्रामा देखने को मिला है। लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि अक्षरा खुद से सवाल करती है कि उसे स्टेज के पास आने पर अचानक इतना अजीब क्यों लग रहा है, उसे अचानक पैनिक अटैक आता है तभी बेहोशी की हालत में उसे अभिमन्यु दिखता है, जो कि उससे कहता है कि उसे गाना होगा।‌ अक्षरा सोचती है कि वह अभिमन्यु के साथ ‘कौन तुझे’ गाने पर डांस कर रही है। तभी उसे होश आता है और वो अभिमन्यु को ढूंढने लगती है। अक्षरा को ऑडिशन के लिए कॉल आता है। अभिमन्यु के बारे में सोचते हुए अक्षरा वहां से बाहर निकल आती है। जल्द ही, अभिमन्यु को एहसास होता है कि, ओटी एक मरीज के लिए होता है इसलिए वह यहां नहीं रुक सकता। अभिमन्यु बाहर निकलते हुए सोचता है कि अगर किसी ने उसे यहां देखा तो वह कहां जाएगा। दूसरी तरफ आनंद अभिमन्यु के लिए काफी परेशान होता है। वह कहता है कि भले ही अभिमन्यु यह बात किसी को ना बताए लेकिन उसे अक्षरा और मंजरी से सच नहीं छुपाना चाहिए।

आगे, आनंद अभिमन्यु को ढूंढता है। दूसरी तरफ अभिमन्यु भगवान से प्रार्थना करता है और उनसे कहता है कि उसे इतनी बड़ी सजा ना दे। वाह भगवान को अपना हाथ दिखाता है। तभी उसे अक्षरा की याद आ जाती है, और वह कहता है कि भगवान को अक्षरा के लिए सब कुछ ठीक करना होगा। अभिमन्यु सोचता है कि उसके सामने अक्षरा है। तभी अभिमन्यु को होश आता है फिर वह सोचता है की अक्षरा अभी ऑडिशन में होगी और सभी उसकी तारीफ कर रहे होंगे। हॉस्पिटल में अक्षरा आनंद से मिलती है जो उससे उसकी परफॉर्मेंस के बारे में पूछता है। अक्षरा जवाब देती है कि उसने ऑडिशन नहीं दिया जिस पर आनंद उससे पूछता है कि उसने ऐसा क्यों किया। अक्षरा उससे कहती है की वह यह सब बाद में बताएगी पहले वह अभिमन्यु और आनंद के धोखे के बारे में बात करती है। तभी आनंद उससे कहता है कि उसने अभिमन्यु से कहा था कि वह अक्षरा को सब कुछ बता दे।

आगे, अभिमन्यु की हालत के बारे में जानकर अक्षरा बहुत परेशान हो जाती है। वह उस दिन की घटना को याद करती है और अभिमन्यु की हालत का जिम्मेदार खुद को ठहराती है। अक्षरा को यह सब पहले से नहीं पता था। आनंद उससे पूछता है कि क्या अभिमन्यु ने उससे झूठ बोला था, जिस पर अक्षरा कहती है की किसी की जान बचाने के लिए बोले जाने वाली बात झूठ नहीं होती। अक्षरा अभिमन्यु को ढूंढती है। आनंद अक्षरा को सब कुछ बता देता है। अक्षरा को इस बात का पछतावा होता है कि वह अभिमन्यु का साथ नहीं दे पाई। अक्षरा यह सोचकर बहुत रोती है कि, अभिमन्यु इतना परेशान है और उसने उसे कुछ भी नहीं बताया। आनंद थोड़ा भावुक हो जाता है और हर्ष को फोन करता है। तभी हर्ष उससे पूछता है कि वह इतना परेशान क्यों है।

आखिर में, अभिमन्यु का पता चलता है कि जिस जगह पर अक्षरा का ऑडिशन था वहां बम है। वह अक्षरा से मिलने के लिए जल्दी करता है क्योंकि उसे अक्षरा के लिए डर लगता है। अक्षरा अभिमन्यु को ढूंढती है।आरोही गाड़ी चलाती है और रुद्र से शांत रहने के लिए कहती है। आरोही की गाड़ी उसके बाद वाली गाड़ी से टकराने के बाद अभिमन्यु का एक्सीडेंट हो जाता है। आरोही अभिमन्यु के पास पहुंचती है। वह अभिमन्यु को बचाने से रुक जाती है क्योंकि उसे उसका अपराध याद आ जाता है। अभिमन्यु को अकेला छोड़ने के लिए अक्षरा को बहुत पछतावा होता है।

पिक्चर क्रेडिट- हॉटस्टार

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while