यह वेब सीरीज़ आपको लॉकडाउन के दौरान ज़रूर देखनी चाहिये

लॉकडाउन के दौरान देखें यह 10 वेब सीरीज़!

देश के बिगड़ते हालात को देखकर 21 दिन का लॉकडाउन तय हुआ है ऐसे में कही भी बाहर जाना अत्यंत हानिकारक हो सकता है, ऐसे में घर पर रहने में ही भलाई है सबकी लेकिन घर रहने में भी ऐसा क्या किया जाए जिसकी वजह से हमारे दिन अच्छे से कटे ? इस बात का एक ही सबसे अच्छा इलाज है कि हम नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, जैसे विविध वस्तुओं का लाभ उठाते हुए कुछ बहुत ही सुंदर वेब सीरीज देखें। आज हम आपको कुछ 10 वेब सीरीज बताएंगे जो आपको जरूर देखनी चाहिए इस दौरान।

1 कोटा फैक्ट्री

कोटा सबसे बड़े पैमाने पर आई आई टी के विद्यार्तियों को तैयार करता है। इस शेहेर में पूरे हिंदुस्तान के अलग अलग भाग से लोग आते है तैयारी करने अपने एंट्रेंस परीक्षा के लिए। यह टी वी एफ की वेब सीरीज है जिसमे एहसास चन्ना और जितेंद्र कुमार जैसे उत्तम कलाकार है। इसमें एक दौड़ बताई है जिसमे हर कोई अव्वल आना चाहता है। और बहुत ही हास्य व्यंग्यात्मक रूप से इनकी चुनौतियों को दर्शाया है।

2 लिटिल थिंग्स

जहाँ हमें बॉलीवुड में बहुत ज़्यादा ड्रामा और अवास्तविक रूप में प्रेम कहानियाँ प्रस्तुत की जाती है। वही लिटिल थिंग्स जैसी वेब सीरीज में बिल्कुल ही बिना किसी झूठे नाटक और ड्रामा के बिना प्रेम कहानी दर्शायी गयी है। यह एक लिव इन रिलेशनशिप यानी शादी के बिना एक साथ रहना,एक जोड़ी पर आधारित है। जो कि अपने काम के साथ मुंबई शहर में रोजमर्रा की चुनौतियों का कैसे सामना करते है। कैसे अपनी ज़िंदगी गुज़रते है बहुत ही प्यारे और मज़ेदार तरीके से बताया है। इसमें मिथिला पालकर और ध्रुव सहगल नज़र आ रहे है मुख्य किरदार में।

3 कॉलेज रोमांस

यह वेब सीरीज़ में वो सब कुछ है जो कि एक कॉलेज के विद्यारती करते है। ये कोई करण जौहर की फिल्मों की तरह सब कुछ अवास्तविक नही दर्शाता बल्कि बहुत ही मज़ेदार तरीके से कॉलेज के विद्यारती की मौज मस्ती, प्यार इश्क़, चुनौतियाँ और मज़े को बहुत अनोखे ढंग से पेश करता है। इसमें नए जमाने के बदलते रिश्तों को भी बहुत ही अच्छे तरह से दर्शाया है।

4 फादर्स

यह टी वी एफ की वेब सिरीज़ है। टी वी एफ के बारे में तो क्या ही कहे, अपने वेब सिरीज़ से सबके दिल खुश कर जाते है। अगर आपने अब तक फादर्स नही देखी तो ये बहुत ही शुभ समय है इस बढ़िया वेब सीरीज़ देखने का। यह तीन यारों की कहानी है जो कि अब पिता बन चुके है। अपने जीवन मे पिता का किरदार निभा रहे है लेकिन हम सब अच्छे से जानते है कि हमारी सोच और हमारे पापा की सोच कितनी अलग है। इसी को दर्शाया है इस वेब सीरीज़ में जहाँ वे कोशिश करते है की हम भी इस पीढ़ी में घुल मिल जाये। बेहद व्यंग्यात्मक रूप में दिखाए गए है।

5 परमानेंट रुमेट्स

यह कहानी एक लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर आधारित है मिकेश और तान्या जो कि तीन वर्ष से साथ है। मिकेश तान्या को आश्चर्य कर देता है अचानक से आकर और शादी के लिए प्रोपोज़ कर देता है। उत्साही मिकेश और शादी से डरी हुई तान्या की ये बहुत ही मज़ेदार कहानी है। कहानी में आप बह जाएंगे और आपको बहुत ही अजब गजब लगेगी यह कहानी।

6 मेड इन हेवेन

यह कहानी दो वेडिंग प्लानर्स पर है जिन्होंने अपने जीवन में बहुत सी गलतियाँ की है और छुपाई है। इस कहानी में दिल्ली के कुछ बहुत ही बड़े और नामी लोगों का जीवन जितना बाहर से सुंदर है उतना ही अंदर से समस्याओं से भरा है। ये कहानी ज़रूर देखनी चाहिए।

7 द गर्ल इन द सिटी

प्यारी मिथिला पालकर मीरा नामक किरदार निभा रही है जो एक छोटे से शहर देहरादून से बहुत बड़े सपनों को लेकर मुंबई शहर आती है, वे अपनी दोस्त के घर रहती है और अपने व्यावसाहिक और अपनी आकांक्षाओ को कैसे पूरे करने में लगी है बहुत ही वास्तविक रूप से दर्शाया है।

8 जामतारा- सबका नंबर आएगा

यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है जिसमे दो भाई मकारता और फरेब करके लोगों को कॉल कर उनसे उनके बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी लेते है और सारे पैसे हड़प लेते है। यह कहानी ज़रूर देखनी चाहिए।

9 गिल्टी

यह वेब सीरीज़ मि टू मूवमेंट पर आधारित है। मुख्य किरदार में कियारा आडवाणी दिखाई दे रही है जो कि एक कलाकार है जो गाने लिखती है, उनके बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप है। बहुत बड़ी उलझन से झुंझती है ये कहानी।कैसे सुलझती है ज़रूर देखें।

10 द फैमेली मेन

बहुत ही मज़ेदार कहानी है जो कि थ्रिलर और एक्शन पर आधारित है लेकिन किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह मसालेदार नही बल्कि बहुत सच्चाई से बनी हुई है। मनोज वाजपई जी मुख्य किरदार में है जो कि एक मध्यम वर्गीय परिवार से है जो अपने व्यावसाहिक और निजी जिंदगी को कैसे संभालते है यह बताया है।

यह 10 अनोखी वेब सिरीज़ बहुत ही अलग है आपको इन्हें ज़रूर देखनी चाहिए लॉकडाउन के दौरान।

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while