बॉलीवुड सुंदरिया वेस्टर्न लुक्स में काफी नज़र आती है। वे हमेशा ही सुंदर सुंदर गाउन्स, मिडी और मिनी ड्रेस पहने दिखाई देती है। लेकिन जब वे साड़ियों में नज़र आती है तो समा और भी सुहाना हो जाता है। आज हम आपके लिए बॉलीवुड की हसीनाओं के सुंदर साड़ी लुक्स लेकर आये है जिन्हें देखकर आप आश्चर्य हो जाएंगे।
जान्हवी कपूर ने धड़क फ़िल्म से ही फैंस के दिल धड़का दिए है। उनकी तेजमय हिरनी जैसी आँखें बहुत ही खूबसूरत लगती है। बिना किसी ताम झाम के जान्हवी वैसे तो सादगी से रहना पसंद करती है,लेकिन उन्ही की तरह उनकी साड़ी बेहद खूबसूरत होती है। गेहरे हरे रंग की स्लीवलेस वेल्वेट ब्लाउज़ के साथ यह हरे रंग की बांधनी साड़ी में वे किसी राज घराने की महारानी सी लग रही है।
हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड तो क्या हॉलीवुड में भी इतनी ही मशूहर है। उन्होंने अपने अभिनय और सुंदर आवाज़ से लोगों को दीवाना कर दिया है। अपने पति निक जोनस के साथ बहुत से प्रसंगों पर वे एक भारतीय पारंपारिक अवतार यानी साड़ी पहने नजर आयी है। वे साड़ी में बहुत ही दिलकश लगती है। उन्होंने अपने पति के भाई की शादी पर भी सबसे हटके लुक लिया। हल्के गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी पहने नजर आयी। अपने जूडे में सुंदर फूल सजाकर वे बेहद खूबसूरत लग रही थी।
एम एस धोनी फ़िल्म से सबके दिलों में बस जानेवाली दिशा पाटनी साड़ी पहने बहुत ही सुडौल लगती है। उनका फिगर साड़ी में और भी आकर्षक लगता है। वे ज़्यादातर पेस्टल रंगों की साड़ियों में दिखाई दी है। दिशा की ये सफेद रंग की साड़ी और सुनहरा चमकीला ब्लाउज़ बहुत जच रहा है। यह साड़ी पहनेे वे स्वर्गलोक की अप्सरा ही लग रही है।
कबीर सिंह की प्रीति यानी हम सबकी पसंदीदा कियारा आडवाणी हर लुक में ग्लेमरस लगती है। हर अवतार में वे बहुत ही तेजस्वी लगती है। उनकी यह गुलाबी और पिस्ता रंग की नेट साड़ी उनपर बेहद कमाल लग रही है। कियारा पर कोई भारी भरकम मेकअप या ज्वेलरी की ज़रूरत नही पड़ती वे सादगी में भी कमाल लगती है।
आपको भी इन साड़ी लुक से प्रेरित होकर अपनी अलमारी को थोड़ा और रंगीन बनाना चाहिए। आइये देखते है बॉलीवुड की हसीनाओं के सुंदर साड़ी लुक्स।







