Horrific! Kareena Kapoor to Sushmita Sen, actresses who faced public molestation: करीना कपूर से लेकर सुष्मिता सेन तक, इन मशहूर एक्ट्रेस ने पब्लिक मॉलेस्टेशन का किया है सामना।

इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां जिन्होंने, पब्लिक मॉलेस्टेशन का किया था सामना

Horrific! Kareena Kapoor to Sushmita Sen, actresses who faced public molestation: कोई भी देश औरतों के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित नहीं है, ऐसा लोग अक्सर कहते हैं लेकिन कई खबरों और आंकड़ों पर गौर करने के बाद हम इस बात से मुकर नहीं सकते हैं। हमारे देश भारत में भी महिलाएं राजनीतिक दल या स्थानीय समुदाय के होने के बावजूद भी हमेशा संकट के घेरे में बनी रहती हैं। हर बढ़ते दिन के साथ इन सभी चीजों को स्थिति के ठीक होने और सुधरने की संभावना कम होती जा रही है।

आम महिलाओं की बात तो दूर की है, जब बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेसेस जिनके आसपास हमेशा कड़क सिक्योरिटी, कोऑर्डिनेटर और बॉडीगार्ड बने रहते हैं उन्हें भी पब्लिक मॉलेस्टेशन का सामना करना पड़ता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम किस प्रकार के समाज में रहते हैं।

आपने कई बार सुना या देखा होगा कि आपके आसपास की युवा लड़कियों या महिलाओं ने अपने साथ सड़क पर हो रहे छेड़छाड़ के खिलाफ केस दर्ज करवाया हो। कई लोगों को यह तथ्य भी ज्ञात होगा कि बॉलिवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्हें सेक्सुअली काफी परेशान किया गया है। ऐसे भी केस हुए हैं जहां नामचीन एक्ट्रेसेस को लोगों के बीच में कि कोई आकर छेड़छाड़ करता है। यहां हम बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों की सूची लाए हैं जिनके साथ पब्लिक में ऐसा अभद्र व्यवहार हुआ है।

करीना कपूर खान: [Kareena Kapoor Khan]

एक बार जब करीना ने एक समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी वहां उन्हें कुछ ऐसे ही अभद्र व्यवहार का शिकार होना पड़ा था। हालांकि, एक्ट्रेस ने उस हादसे पर कोई प्रतिक्रिया ना देने का फैसला किया था।

बिपाशा बसु: [Bipasha Basu]

जाहिर तौर पर ऐसी खबरें आई थी कि अहमदाबाद में एक समारोह के दौरान एक आदमी ने बिपाशा की स्कर्ट खींचने का प्रयास किया था।

रिया चक्रवर्ती: [Riya Chakraborty]

खबरों की माने तो, रिया ने पुलिस के सामने बयान दिया था कि उन्हें 2014 में उनके बिल्डिंग में किसी अनजाने आदमी ने टच किया था।

गुल पनाग: [Gul Panag]

हाफ-मैराथन के दौरान कुछ पुरुषों ने एक्ट्रेस से अनुचित तरीके से संपर्क किया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए।

ईशा देओल: [Esha Deol]

खबरों की माने तो, एक आदमी चुपके से ईशा के करीब आया हूं भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयत्न कर रहा था।

सोनाक्षी सिन्हा: [Sonakshi Sinha]

लड़कों के एक गिरोह ने सोनाक्षी के बारे में टिप्पणी करके और उनके कंधे और बाहों को छूकर सोनाक्षी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

सुष्मिता सेन: [Sushmita Sen]

सुष्मिता सेन ने इस बात का खुलासा किया था कि एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान एक नौजवान लड़के ने उसे अपनी और कसकर खींचा था।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while