काजल राघवानी जिन्हें हम आज भोजपूरी सिनेमा जगत की श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में देखते है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में आकर धूम मचा दी। काजल राघवानी की फिल्में हर कोई देखना पसंद करता है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा जगत में एक बहुत ही बड़ा मुकाम हासिल किया है। लेकिन क्या आप जानते है काजल राघवानी ने किस तरह अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की? आज हम आपको उनके फिल्मी सफर के बारे में बताएंगे।
यह भी ज़रूर पढ़ें – IWMBuzz Hindi
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम है। उन्हें सफलता रातों रात नही मिली। उन्होंने बहुत सारी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने कभी सोचा नही था कि वे एक अभिनेत्री बनेगी। लेकिन उनके पिता का सपना था कि वे टीवी पर दिखाई दें। मेहेज़ ग्यारह साल की उम्र में उन्होंने एक मराठी फिल्म में छोटा सा किरदार निभाया और तभी से ही उनके फिल्मी करियर का दरवाजा खुल गया। एक गुजराती फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उनके दोस्त ने उन्हें फोटोशूट के लिए मुंबई बुलाया। मुंबई में उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर अजय ओझा से करवाई। और कजल ने भोजपुरी फ़िल्म सुगना से भोजपुरी सिनेमा जगत में कदम रखें। और तबसे लेकर अब तक उन्होंने मुड़ कर नही देखा।
काजल अब भोजपुरी फिल्मों की बहुत ही बड़ी स्टार बन चुकी है। उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ बहुत बढ़िया लगती है। हर फिल्मों में वे कमाल कर देती है। उन्होंने अपनी अदाओं और अभिनय से प्रशंसकों की खूब सराहना लूटी है। कुछ इस तरह का था काजल राघवानी का सफर।
यह भी ज़रूर पढ़ें – IWMBuzz Hindi
अपने पसंदीदा कलाकरों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ IWMBuzz.com पर।



