खूबसूरत भोजपुरी अभिनेत्रियों के यह कुर्ती आउटफिट्स से आइडियाज लीजिये!

रानी चटर्जी, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे: अलग-अलग अवसरों के लिए ५ कुर्ती आउटफिट आइडियाज ले

भोजपुरी सिनेमा जगत कि अभिनेत्रियों के हुस्न ए जलवो का हमने खूब दीदार किया है। हर आइटम गाने में साबर्दस्त लटके झटके लगाकर दिल खुश कर देती है। हमने अक्सर ही इन्हें साड़ियां, लहँगे और कुर्ती पहने देखा है। देसी अवतार में लड़की का रूप और भी खिला खिला नज़र आता है। जी यह बात तो बहुत ही सच है हमारी भोजपुरी अभिनेत्रियों पर देसी लुक बहुत ही खूबसूरत लगते है। हमने आपको इनके साड़ी लुक्स और लहँगे लुक्स तो दिखाए है आज हम भोजपुरी अभिनेत्रियों के खूबसूरत लिबास कुर्ती लुक्स दर्शाएंगे।

अगर कुर्ती को रानी की तरह सुन्दर तरीके से पहना जाए तो हर कोई सुंदर लग सकता है। रानी इस कुर्ती लुक में कसम से क़यामत ही लग रही है। सफेद रंग की यह लखनौवी कुर्ती उनपर बहुत ही जच रही है। बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकार शक्ति कपूर ने उन्हें यह कुर्ती तोहफे के तौर पर दी है। उनपर बहुत ही सुंदर लग रही है। यह लुक दिन में किसी अवसर पर पहनने के लिए उत्तम है। कानों में झुमके बहुत ही सुंदर लुक देगा।

भोली सी सूरत और आँखों में मस्ती यह गाना काजल के लिए सटीक है। कुर्ती पर उनका सुंदर सा मुखड़ा और भी खिला हुआ लगता है। बंद गला लुक वाली यह अम्ब्रेला कुर्ती बहुत ही प्यारी लग रही है। आप इस कुर्ती लुक को किसी भी पूजा या सांस्कृतिक कार्यक्रम पर पहन सकते है।

सोने सी चमकने वाली सुंदर आम्रपाली पर कुर्ती लुक बहुत अच्छा लगता है। वे बहुत ही ट्विस्ट के साथ कुर्ती पहनती है यह आप भी ज़रूर करे। लंबे कुर्ते पर दुप्पटा लेकर कुर्ती लुक को और भी सुंदर कर दिया है। आम्रपाली पर हर तरह के लुक्स बहुत प्यारे लगते है। इस लुक पर आप बिंदी भी लगा सकते है। आप इसे हर कही पहनकर जा सकते है क्योंकि यह बहुत ही सुंदर और साथ ही साथ आरामदायक लुक्स है।

यहाँ देखिये भोजपुरी अभिनेत्रियों के खूबसूरत कुर्ती लुक्स

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while