जब प्रियंका चोपड़ा [Priyanka Chopra] को एक लड़की से मिला था प्रपोजल

[Proposal from Girl] क्या आप जानते हैं Priyanka Chopra को एक लड़की ने किया था प्रपोज?

प्रियंका चोपड़ा [Priyanka Chopra] बॉलीवुड की मेजर एक्ट्रेस में से एक हैं। हालांकि, एक बार एक्ट्रेस को एक लड़की ने प्रपोज कर दिया था। जी न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार प्रियंका को एक लड़की का प्रपोजल मिला। हालांकि उस वक्त उन्हें इस लड़की से बचने के लिए मनगढ़ंत कहानी बतानी पड़ी थी। प्रियंका ने लड़की से कहा कि वह रिलेशनशिप में है और उनका एक बॉयफ्रेंड है।

प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर के शो में ये सब बताया, उन्होंने कहा कि ये घटना एक नाइट क्लब की है। उन्होंने कहा कि जिस लड़की ने उनके सामने प्रपोजल रखा था, उसे नहीं पता था कि एक्ट्रेस ऐसी लड़की नहीं है और उस वक्त प्रियंका को भी समझ नहीं आ रहा था कि उसे मना कैसे करें।

आगे प्रियंका ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मैं ऐसी बिल्कुल नहीं थी। मेरा एक बॉयफ्रेंड है, हालाँकि उस समय मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था, लेकिन मुझे लड़के पसंद हैं।”

अधिक अपडेट के लिए IWMBuzz.com से जुड़े रहें।

About The Author
अभिषेक कुमार पाठक

मनोरंजन की दुनिया की खबरों पर पैनी नजर रखने वाला अभिषेक कुमार पाठक हिंदी शब्द का खिलाड़ी हैं। एक ऐसा लेखक जिसे लिखने के साथ-साथ पढ़ने का भी शौक है।

Wait for Comment Box Appear while