Arjun Bijlani is approached to host Splitsvilla: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी रणविजय सिंघा को करेंगे रिप्लेस।

रणविजय सिंघा को रिप्लेस करके अब अर्जुन बिजलानी 'स्प्लिट्सविला' को करेंगे होस्ट

Arjun Bijlani is approached to host Splitsvilla: स्प्लिट्सविला [Splitsvilla] एमटीवी इंडिया पर आने वाला सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। यह एक डेटिंग रियलिटी शो है। शो के पहले सीजन में रणविजय सिंघा ने इस शो को होस्ट किया था लेकिन उसके बाद सीजन 2 से लेकर सीजन 7 तक निखिल चिनपा ने शो को होस्ट किया था। स्प्लिट्सविला के 8वें सीजन में रणविजय सिंघा ने फिर से शो को होस्ट करने का दायित्व स्वीकार किया था। इसके बाद वह इस शो के 13वें सीजन तक सफलतापूर्वक इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। फिलहाल में खबर आ रही है कि, शो का अगला सीजन टीवी पर प्रीमियर होने वाला है।

टेलिचक्कर की ताजा रिपोर्ओं की माने तो, रणविजय सिंघा, जिन्होंने इस शो के पिछले कई सीजन को होस्ट किया है, अब आने वाले सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसी अफवाहें आ रही है कि, अर्जुन बिजलानी को आने वाले सीरियल में शो के होस्ट के रूप में देखा जा सकता है। फिलहाल एक्टर को हम स्टार प्लस के रियलिटी सीरीज “रविवार विद स्टार परिवार” में बतौर होस्ट देख सकते हैं। एक्टर वाकई ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

शो के बारे में बात करें तो, इस शो में लड़की और लड़के प्रतियोगिता में बने रहने के लिए कई अलग-अलग प्रकार के टास्क में हिस्सा लेते हैं। वे सच्चे प्यार की तलाश में अपने प्रतिस्पर्धीयों के साथ अच्छी तरह से घुलमिल जाते हैं। और सीजन के अंत में एक लड़का और लड़की इस शो के विजेता साबित होते हैं।

अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

About The Author
मनीषा पाठक

हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।

Wait for Comment Box Appear while