अंजुम फकीह और अभिषेक कपूर दे रहे है #FriendshipGoals

कुंडली भाग्य: अंजुम फकीह और अभिषेक कपूर के फ्रेंडशिप मोमेंट्स

हम अक्सर ही कुंडली भाग्य के करन और प्रीता की दोस्ती देखकर खुश हो जाते है। हर फैंस इनकी दोस्ती और नोक झोंक को बेहद पसंद करते है। इनकी टॉम एंड जेरी वाली जोड़ी तो प्यारी है ही लेकिन हमारे प्यारे सृष्टि और समीर की जोड़ी भी बहुत ही खूबसूरत है। इन्होंने शो में भी अपनी दोस्ती से सभी को बेहद खुश किया है। चाहे ऑन स्क्रीन मस्ती हो या फिर ऑफ स्क्रीन अंजुम फकीह और अभिषेक कपूर सच्चमुच #FriendshipGoals देते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़िये –  IWMBuzz Hindi

कौन कहता है कि एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नही हो सकते ? खैर अंजुम और अभिषेक ऐसी सारी बातों को झुठलाते हुए साबित कर ही देते है कि एक लड़का और लड़की बहुत ही बेहतरीन दोस्त हो सकते है। अंजुम और अभिषेक एक साथ बहुत ही गहरी दोस्ती निभाते नज़र आते है। अब जब लॉकडाउन के बाद शूटिंग फिर से शुरु हो चुकी है अंजुम और अभिषेक की ऑफ स्क्रीन मस्ती भी खूब हो रही है। लॉकडाउन के पहले भी हर एपिसोड में फैंस के लिए अंजुम और अभिषेक बहुत ही मज़ेदार अवतार में नज़र आते थे। इंस्टाग्राम पर यह दोनों अक्सर ही एक दूजे के साथ पोस्ट करते रहते है। इनके मस्तीभरे वीडियोज़ भी देखकर आप बेहद खुश हो जाएंगे। फैंस को इन्हें साथ देखना बहुत पसंद है।

दोनो ही बड़े दिल से दोस्ती निभाते नजर आ रहे है। आपको इनकी जोड़ी ज़रूर ही अपने जिगरी दोस्त की याद दिला देगी। जिस तरह ही यह दोनों शो में भी एक दूजे ही टांग खिंचाई करते नज़र आते है और एक दूजे को जलन महसूस करवाते है यक़ीनन आप भी अपने दोस्त से इसी तरह का मज़ेदार रिश्ता निभाते होंगे।

यह भी पढ़िये –  IWMBuzz Hindi

देखिये यहाँ अंजुम और अभिषेक के मज़ेदार दोस्तिवाले पल।

View this post on Instagram

Major missing ???? @nzoomfakih …..

A post shared by Abhishek Kapur (@kapursahab) on

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while