ज़ी टी वी पर आने वाला ये शो कुंडली भाग्य लोगों के दिलों में यू बस गया है कि कभी भी इसके लिए प्यार नही कम होगा। कुंडली भाग्य की यह जोड़ी करण और प्रीता ने बहुत ही ज़्यादा आकर्षित कर दिया है लोगों को अपने प्यार और तकरार में।
अगर आप सोचते है कि आदर्श जोड़ी यानी जो लड़े झगड़े ना, दोनों में बेहद समाझदारी हो, और एक दूसरे के लिए सिर्फ प्यार ही प्यार हो तो शायद आप गलत सोच रहे है। करण और प्रीता तो लड़ाई झगड़े, नोक झोक, कभी प्यार तो कभी तकरार के बंधन में बंधे हुए है।
इनका रिश्ता टॉम और जेरी जैसा है, जिसमें बेहद लड़ाईया दिखाई देती है। लेकिन यही सारी बातें तो उनके ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को इतनी खूबसूरत दर्शाता है। जितने दोनो लड़ झगड़ पड़ते है एक दूसरे के साथ उतना ही एक दूसरे पर दिलोजान निसार करते है। करण प्रीता को तंग परेशान करने का कोई मौका नही छोड़ते लेकिन प्यार भी उतना ही परवान चढ़ता है इनका जितनी कि इनकी नोक झोक।
दर्शकों को इनकी जोड़ी इतनी पसंद है कि उन्होंने करण प्रीता की जोड़ी को नाम देे दिया ‘प्रीरण’ का। कुंडली भाग्य के नए ट्विस्ट्स और कहानियों ने लोगों को हमेशा उत्साही रखा है। लोग आज भी वही उत्साह से और एक ख्याहिश लिए देखते है की इनकी जोड़ी और क्या नया कमाल करेगी आगे।
भले ही वे दूसरे से लड़ेंगे लेकिन करण और प्रीता एक दूजे के बगैर रह नही पाते ये तो साफ जाहिर कर जाते है वे अपने केमिस्ट्री से।
अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे IWMBuzz.com पर।









