ये रिश्ते है प्यार के शो ने अबीर और मिष्टी के प्यार से हमेशा से ही दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज़ की है। अबीर और मिष्टी की जोड़ी बहुत ही प्यारी और क्यूट लगती है। अबीर मिष्टी के लिए बहुत ही मधुर और खूबसूरत कविताएं लिखते है। और अबीर की यही अदा तो दर्शकों को खुश कर देती है। शुरुवाती दौर से ही हम सबने चाहा कि अबीर और मिष्टी एक प्यार के बंधन में बंध जाए।
अबीर और मिष्टी के जीवन के तार तो किसी और के ही साथ जुड़े हुए थे लेकिन दिलों के तार सदैव एक दूजे से जुड़े थे। उन दोनों के जीवन में तो किसी और ने जगह ली हुई थी लेकिन जोड़ियाँ तो ऊपर वाला बनाता है। और भगवान जी ने इनकी जोड़ी भी बनाकर ही भेजी थी।
नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोनों एक दूसरे के दिल के करीब आते गए और दोनों को ही यह एहसास हो गया कि वे एक दूजे के लिए ही बने है। दुनियाँ की फिक्र छोड़ मिष्टी सबके सामने जा पहुंचती है अबीर के पास और सभी से कहती है कि उनके पास कुछ ज़रूरी बात है कहने को सभी आश्चर्य ही हो जाते है। और दोनों ही एक दूसरे से आखिर कह ही देते है कि वे दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते है।
कुणाल और मीनाक्षी आग बबूला ज़रूर हो जाते है। लेकिन जब प्यार किया तो डरना क्या! दोनों अपने प्यार का इज़हार कर देते है। हमें यकीन है सभी दर्शकों को यह देखकर बेहद खुशी हुई होगी।
ये रिश्ते है प्यार के शो ने अबीर और मिष्टी के प्यार से पूरी दुनियाँ रंगीन कर दी है। दर्शकों ने इनके प्यार को बहुत सहराया है।
ऐसे ही अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ IWMBuzz.com पर।