World Mental Health Day 2022:आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक हैं, मानसिक स्वास्थ्य। परंतु, आज कल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक बीमारी को महत्व नहीं देते। वे इसे केवल एक समस्या के रूप में नजर अंदाज कर देते है। देश और दुनिया भर में कई लोग इससे पीड़ित हैं। परंतु, लोग इसके बारे में ज्यादा समय नहीं देते, जिससे यह एक बड़ा रूप ले लेता है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आवश्यक है क्योंकि इससे कभी-कभी गलत निर्णय, आत्महत्या और कई अन्य हानिकारक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ सकते है। अपने सभी पाठकों के लिए हम विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दुनिया में सबसे लोकप्रिय हस्तियों की एक सूची साझा कर रहे हैं जो मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं या कभी पीड़ित थे।
1) दीपिका पादुकोण:
वर्तमान समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं, दीपिका पादुकोण। परंतु, लोकप्रिय अभिनेत्री को साल 2014 में बड़े पैमाने पर डिप्रेशन से जुझ रही थी। वह थकावट महसूस करती थी और इसी वजह से वह कमजोर हो जाती थी। बाजीराव मस्तानी अभिनेत्री जानती है कि यह कितना हानिकारक है, इसलिए उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए एक कदम उठाया।
2) श्रुति हसन:
साऊथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति हसन, जिन्होंने अपना परचम बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी लहराया है। वह भी एक समय मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से पीड़ित थीं। उस समय जब अभिनेत्री एक चिकित्सीय स्थिति से पीड़ित थी जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया था। इसे लेकर लोगों ने उनका मजाक बनाया। जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा।
3) लेडी गागा:
लोकप्रिय संगीतकार और कलाकार लेडी गागा को भी अपने जीवन में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा था। स्टार ने वर्ष 2014 में दर्दनाक तनाव विकार से संघर्ष किया। साथ ही, उसने 19 साल की उम्र में उसके साथ हुई बलात्कार की घटना के कारण मानसिक समस्याओं का सामना किया। हालाँकि, उसने अपनी लड़ाई लड़ी है और दूसरों को भी प्रेरित करती है।
4) यो यो हनी सिंह:
पार्टी मिक्स सिंगर यो यो हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे। उन्होंने स्वयं इस बारे में बात की और कहा कि यह इतना चरम था कि वह खुद को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अपनों की मदद से वह इससे बाहर निकले में सफल रहे।
5) अंकिता लोखंडे:
टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के जीवन में भी मानसिक तनाव ने दस्तक दी थी। पवित्र रिश्ता के माध्यम से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री को सह-कलाकार स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप के बाद भारी अवसाद का सामना करना पड़ा था। परंतु, अभिनेत्री ने हार नहीं मानी और अपने अवसाद पर काबू पाया।
आप सभी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की तरह अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ।