Bade Achhe Lagte Hain 2: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2, फिलहाल अपने दिलचस्प कहानी के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। कहानी में आए नए मोड़ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। कहानी के अनुसार, राम अपने घर पर दिवाली की एक पार्टी आयोजित करता है और पीहू दिवाली के तोहफे के रुप में राम और प्रिया के एक हो जाने की इच्छा प्रकट करती है। पार्टी के दौरान प्रिया अपने घुटनों के बल जाकर राम से पूछती है कि क्या वे फिर से एक खुशहाल परिवार के रूप में बन सकते हैं। यह सुनते ही राम खुश हो जाता है। राम, प्रिया और पीहू एक साथ मिलकर दिवाली मनाते हैं।
राम को उसके परिवार के साथ एक होता हुआ देखकर शुभम उससे क्रोधित हो जाता है। शुभम को यह जानकर और भी ज्यादा गुस्सा आता है कि राम ने प्रिया को माफ कर दिया है। राम शुभम से पूछता है कि उसके दुखी होने का कारण क्या है और वह उसे खुश करने के लिए क्या कर सकता है। शुभम घर और जायदाद के बंटवारे की बात करता है। यह सुनकर राम हैरान हो जाता है। राम टूट जाता है प्रिया उसे संभालती है।
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, जब राम मीरा से बात करने आता है तब मीरा उससे माफी मांगती है। राम उससे बहस करता है क्योंकि उसने उससे सच्चाई छुपाई थी जिसकी वजह से उसे प्रिया और पीहू से दूर होना पड़ा था। दूसरी तरफ राम और उसके परिवार की तस्वीर जलाते हुए नंदिनी वेदिका से बात करती है। वह फैसला करती है कि वह राम से उसका सब कुछ छीन लेगी और राम के पूरे जायदाद पर राज करेगी।
क्या राम को नंदिनी के इरादों के बारे में कभी पता चलेगा?
और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।