Bade acche lagte hai 2: स्टार प्लस के सिरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 में हम राम के सामने नंदिनी की सच्चाई आते हुए देखेंगे।

बड़े अच्छे लगते हैं 2: राम के सामने आई नंदिनी की सच्चाई

Bade acche lagte hai 2: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय सीरीयल बड़े अच्छे लगते हैं 2 फिलहाल काफी दिलचस्प ड्रामे पर मंथन कर रहा है। सीरियल में आए नए मोड़ ने कहानी को एक दिलचस्प ट्विस्ट दिया है। सीरियल में अब तक हमने देखा कि, राम और प्रिया आज शादी करने का फैसला करते हैं। उसके बाद प्रिया शुभम और नंदिनी का सामना करती है और उसे चेतावनी देती है कि राम की इच्छाओं के आगे वे दोनों ना आए।

वहीं दूसरी तरफ, राम को पीहू द्वारा लिखा गया एक पत्र मिलता है जिसे देखकर वह तुरंत समझ जाता है कि पीहू किसी बड़े खतरे में है। वह तुरंत कृष के पास जाता है और उसे सारी समस्या बताता है। प्रिया वेदिका के सामने जाती है और उससे कहती है कि उसे उसकी हालत पर तरस आ रहा है। प्रिया नंदनी के सभी काले इरादों की सच्चाई राम के सामने प्रकट करके उसकी योजनाओं पर पानी फेर देती है।

अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, प्रिया काफी भावुक हो जाती है और नंदिनी से कहती है कि उसे अपनी सच्चाई सबको बतानी होगी। प्रिया उससे पूछती है कि क्या वह अपने बेटे से प्यार करती है। तभी नंदनी खुलासा करती है कि उसे राम से ज्यादा उसके पैसों से प्यार है। तभी राम वहां आता है और यह सारी बातें सुनकर वह हैरान हो जाता है।

क्या राम को नंदिनी की सारी सच्चाई पता चल गई है?

और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while