Kundali Bhagya: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी का लोकप्रिय सीरियल कुंडली भाग्य फिलहाल, दिलचस्प कहानी के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में काफी दिलचस्प ड्रामा होते हुए देखा गया था। कहानी में अब तक हमने देखा कि, राजा काव्य को सभी के सामने ले आता है और सभी हैरान रह जाते हैं। राजा वहां से भाग जाता है पुलिस बम डिफ्यूज करने के लिए एक टीम को बुलाती है। जल्द, वहां एक ऑफिसर आता है बम डिफ्यूज करने के लिए लेकिन वह असमर्थ हो जाता है क्योंकि राजा उसे गोली मार देता है। अर्जुन काव्या के लिए चिंतित हो जाता है और बम डिफ्यूज करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लेता है। हालांकि, प्रीता उसके इस फैसले के खिलाफ जाती है।
अर्जुन काव्य से उस पर भरोसा करने के लिए कहता है और वह वायर कट करने जाता है। जैसे अर्जुन एक वायर काटता है तब से एक आतंकवादी उसे गोली मार देता है अर्जुन घायल हो जाता है। बाद में अर्जुन और ऋषभ जैकेट को काव्य के ऊपर से निकालने का फैसला करते हैं और वे दोनों इस में सफल हो जाते हैं। अर्जुन जैकेट को सबसे दूर रखने का फैसला करता है और अपनी जान खतरे में डालकर काव्या की जान बचा लेता है।
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, प्रीता को पता चलता है कि राजा ने यह आतंकवादी हमला अर्जुन से बदला लेने के लिए किया था। प्रीता इन सभी घटनाओं का जिम्मेदार अर्जुन को ठहराती है और पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाती है। प्रीता अर्जुन के घर जाती है और उसे निरोधक आदेश के कागजात देती है। प्रीता अर्जुन को उसके खिलाफ दर्ज कराई एफ आई आर के बारे में बताती है और कहती है कि अगर वह उसकी बेटी के नजदीक आने की कोशिश करेगा तो वह कोर्ट का ऑर्डर तोड़ेगा और इसके लिए उसे सजा मिलेगी। वह कहती है कि अर्जुन काव्य के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है।
आखिर अब क्या होगा? क्या अर्जुन प्रीता की बात मानेगा?
और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
कुंडली भाग्य पर आगे क्या होता है यह जानने के लिए टीवी से पहले ZEE5 क्लब पर प्रीमियर एपिसोड देखें !!