Mary Kom to Neeraj Chopra: भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी जो सरल जीवन जीने से है खुश

मैरी कॉम से लेकर नीरज चोपड़ा तक: सादा जीवन जीने वाले भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी

Mary Kom to Neeraj Chopra: हमारे देश में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने – अपने खेलों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा हमारे देश को दुनिया भर में गौरवान्वित महसूस करवाया है। हमने आज हमारे देश के तीन प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सुची तैयारी की हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा हमें दुनिया भर में विख्यात किया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं, इस शानदार सुची पर-

मैरी कॉम

मैरी कॉम एक प्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज हैं। खिलाड़ी को बचपन से ही एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में रुचि थी। जिसके बाद उन्होंने इस रूचि पर मेहनत किया और हमारे देश को दुनिया भर में गौरवान्वित महसूस करवाया। मैरी कॉम एकमात्र ऐसी भारतीय महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। साथ ही छह विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जितने का खिताब भी मैरी कॉम के नाम है।

मैरी कॉम से लेकर नीरज चोपड़ा तक: सादा जीवन जीने वाले भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी 239463

पी.वी. सिंधु

5 जुलाई 1995 को तेलंगाना में जन्मी सिंधु एक प्रसिद्ध भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जो अक्सर अपने खेल कौशल द्वारा सभी को हैरान करती रहती है। 2016 में, खिलाड़ी ने रियो ओलंपिक में रजत जीता और 2020 में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा इन्हें भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित तीन पुरस्कार प्राप्त हुए- अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और पद्म भूषण।

मैरी कॉम से लेकर नीरज चोपड़ा तक: सादा जीवन जीने वाले भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी 239462

नीरज चोपड़ा

24 दिसंबर 1997 को हरियाणा की धरती पर जन्मे नीरज चोपड़ा ने अपने भाला फेंक प्रदेश द्वारा दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की। उन्हें विशेष लोकप्रियता 2020, में हुए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जितने के बाद मिली थी। नीरज ने 2018 में कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में हिस्सा लिया और दोनों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

मैरी कॉम से लेकर नीरज चोपड़ा तक: सादा जीवन जीने वाले भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी 239461

हम आशा करते हैं, कि आपको यह लेख बेहद पसंद आया होगा। अपनी राय हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Wait for Comment Box Appear while