ज़ी टीवी के प्रसिद्ध शो कुमकुम भाग्य में रिया रणबीर को प्राची से प्यार करके उसका दिल तोड़ने कि चुनौती देती है। रणबीर अब क्या करेंगे?

कुमकुम भाग्य: जानिए प्राची के प्रति रणबीर की प्रतिक्रिया

ज़ी टीवी का प्रसिद्ध शो कुमकुम भाग्य बालाजी टेलीफिल्म्स में एक बड़ा ट्रैक आने वाला है जहां रणबीर (कृष्ण कौल) रिया (नैना सिंह) से अपने दिल की बात कहते है और तब रिया उनके साथ एक प्यार की डील करेंगी।

जैसा कि आई डब्लू एम बज्ज़ द्वारा बताया गया था, रिया ने रणबीर से प्राची के साथ प्यार का नाटक करने को कहा है जहां प्राची प्यार में फंस जाए, जिसके बाद वो उसका दिल तोड़ दे।

रिया की यह डील रणबीर को चकित कर देगी। क्या रणबीर रिया का डील जीतने के लिए यह करेंगे?

क्या को प्राची के साथ प्यार का नाटक करने के लिए तैयार हो जाएंगे? या फिर वो रिया के इस प्रस्ताव को मना कर देंगे?

जैसा कि हम जानते है कुमकुम भाग्य के रणबीर और प्राची का पहले भी टशन रह चुका है। और जब रणबीर ने रिया से पहले प्यार कबूल करना चाहा था, तब उन्होंने वास्तव में प्राची को प्रपोज कर दिया था।

और अब कुमकुम भाग्य के कहानी के इस निर्णायक मोड़ पर हमने आई डब्लू एम बज्ज़.कॉम पर पॉल आइडिया लेने का निर्णय लिया है।

रणबीर रिया के इस लव डील पर क्या प्रतिक्रिया देंगे?

विकल्प कुछ इस प्रकार है:

रणबीर प्राची के साथ प्यार करने का नाटक करेंगे और बाद में उनसे सच में प्यार कर बैठेंगे

रणबीर आगे बढ़ेंगे और रिया के लिए प्राची का दिल दुखाएंगे

रणबीर रिया के इस प्रस्ताव का इंकार कर देंगे और प्राची का साथ देंगे

अधिक अपडेट्स के लिए आई डब्लू एम बज्ज़.कॉम से जुड़े रहें।

और हमें अपने विचार जरूर बताएं।

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम। नीचे टीम के सदस्य हैं। उनकी प्रोफ़ाइल की जाँच करें।

Wait for Comment Box Appear while