टीवी अभिनेता अंकित गेरा, जो टीवी शो सपने सुहाने लड़कपन के, मन की आवाज प्रतिज्ञा और अग्निफेरा जैसे शो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है की अभिनेता ने हाल ही में नाइजीरिया की एक एनआरआई राशि पुरी के साथ 5 जून को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए।
अंकित ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, “यह एक अरेंज मैरिज है। हम फैमिली फ्रेंड हैं। हमारे माता-पिता हमारे लिए उपयुक्त साथी की तलाश में थे और तभी उन्होंने सुझाव दिया कि हमें बात करनी चाहिए। हमने अप्रैल में बात करना शुरू किया और जल्द ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे। वह मुझसे मिलने के लिए शादी से लगभग तीन हफ्ते पहले भारत आई थी। भले ही यह एक छोटा समय था, लेकिन हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाए और यह फैसला ले सके।
हम जोड़े को बधाई देते हैं!
अपने पसंदीदा कलाकारों और किरदारों से जुडी हर जानकारी और अपडेट पाने के लिए बने रहें IWMBuzz.com के साथ !