आभास कुमार गांगुली जिन्हें लोग किशोर कुमार के नाम से जानते है , वह एक सुपरस्टार सिंगर, एक्टर, संगीतकार, लेखक, निर्माता, निर्देशक एवं गीतकार थे। भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के वह सबसे बड़े स्तर पर थे। वह अपने गीतों के द्वारा हर तरह का मूड सेट करना बखूबी जानते थे। किशोर दा ज़्यादातर रोमांटिक गीत गाया करते थे। वह हर शैली में नीपुर्ण थे।
उनके सफलता का कारण उनकी आवाज़ थी जो स्टूडियो से निकल कर सीधे लोगों के दिलों में लगती थी। किशोर दा ने हिंदी के अलावा कई सारे भाषाओं के गानों में अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने ” बेस्ट प्लेबैक सिंगर ” के लिए 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। आपको जान के ये हैरानी होगी की मध्य प्रदेश सरकार ने किशोर दा को “लता मंगेशकर अवॉर्ड ” से सम्मानित किया वहीं उसी राज्य सरकार ने नए अवॉर्ड की घोषणा की जिसका नाम ” किशोर कुमार अवॉर्ड” पड़ा।
किशोर कुमार एक बहु प्रतिभावान व्यक्ति थे। उनकी कॉमेडी भी लोगों को खूब पसंद थी। उनकी कॉमेडी कहानियों के चर्चे पूरे देश में थे। उनकी कॉमेडी टाइमिंग उत्तम थी। उनके जैसी कॉमेडी आज तक कोई नहीं कर पाया। उनके अभिव्यक्ति के लोग दीवाने थे। उनकी कहानियों ने लोगों को खूब हंसाया और गुदगुदाया है। भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री को आज तक उनके जैसा उत्तम कलाकार नहीं मिल पाया है मगर हम उम्मीद करते है कि किशोर दा जैसे या उनसे भी बेहतर कलकार इस इंडस्ट्री को और भी मिलें।
फ़िल्मों से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए और सब्सक्राइब करें IWMBuzz.com।